सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Candidates entangled in math questions, head-banging

Budaun News: गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, माथापच्ची

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Candidates entangled in math questions, head-banging
राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन गणित विषय के कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। भीषण गर्मी के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित के कई सवाल अपेक्षा से अधिक समय लेने वाले और तार्किक गणना पर आधारित थे। इससे प्रश्नपत्र हल करने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।

जिले के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि गणित के कुछ प्रश्नों में विकल्प काफी नजदीकी थे, जिससे सही उत्तर चुनने में दिक्कत हुई। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि समय प्रबंधन भी चुनौती बना रहा, क्योंकि कुछ सवालों को हल करने में सामान्य से अधिक समय लगा। हालांकि अधिकांश अभ्यर्थियों ने माना कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित रहा और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो-40
गणित के कुछ सवाल काफी घुमावदार थे। उन्हें हल करने में समय ज्यादा लगा, लेकिन बाकी पेपर ठीक रहा।
-अक्षय, मैनपुरी
---------
फोटो-41
मैथ्स में कैलकुलेशन वाले प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। हालांकि तैयारी अच्छी होने से पेपर पूरा कर लिया।
-अजय, अमरोहा
------------

79.96 अभ्यर्थियाें ने दी परीक्षा
-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस, समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4539 अभ्यर्थी उपस्थित व 1125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4617 अभ्यर्थी उपस्थित व 1047 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन दिवसीय परीक्षा में छह पालियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.96 प्रतिशत रहा।

राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed