{"_id":"6a29a4acaaff1b34e50da908","slug":"modi-government-completes-12-years-bjp-offers-prayers-at-temples-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165909-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते सदर विधायक व अन्य। स्रोत पार्टी
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने व सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। इस दौरान स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के अस्थल मढ़ी मंदिर, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शहर के बिरुआ बाड़ी मंदिर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने अस्थल मढ़ी मंदिर, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने उझानी के शिव मंदिर, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने माता राय सती देवी मंदिर व पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ककोड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सरकार की योजनाओं को गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने आत्मनिर्भर भारत और नवाचार को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति को सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनाया है।