सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cattle killed in collision with speeding ambulance; driver injured.

Budaun News: तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से गोवंश की मौत, चालक घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cattle killed in collision with speeding ambulance; driver injured.
विज्ञापन
बिल्सी। कासगंज-बिसौली बाइपास पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। घटना बदायूं स्टैंड के पास हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे मुजरिया की ओर से आ रही एक निजी एंबुलेंस ने सड़क पर मौजूद गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षक टीम मौके पर पहुंच गई। गोरक्षक टिंकू गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पवन श्रीवास्तव, अमन वार्ष्णेय, डॉ. विवेक और देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पालिका कर्मियों ने मृत गोवंश को सड़क से हटवाकर उसका अंतिम निस्तारण कराया तथा उसे दफन कराया। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस चालक समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed