{"_id":"6a723b6c773b8690770aec58","slug":"cctv-cameras-installed-in-drda-after-leak-of-confidential-documents-badaun-news-c-123-1-bdn1037-170084-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोपनीय दस्तावेज लीक होने के बाद डीआरडीए में सीसी कैमरे से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोपनीय दस्तावेज लीक होने के बाद डीआरडीए में सीसी कैमरे से निगरानी
Wed, 05 Aug 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग (डीआरडीए) के गोपनीय दस्तावेजों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीडीओ ने सख्त कदम उठाया है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद दस्तावेजों को लीक करने के आरोप में जहां दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों आशीष वैश्य, आयुष कुमार की सेवा समाप्त कर दी। वहीं अब डीआरडीए में सीसी कैमरे लगाए गए हैं, हर पल प्रत्येक कर्मचारी की निगरानी कैमरों से की जाएगी। इसके साथ ही इसकी जांच कराई जा रही है कि मामले में किसी बड़े अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं थी। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है।
घटना के बाद विकास भवन की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया गया। जिन कमरों और गलियारों में पहले सीसी कैमरे नहीं लगे थे, वहां भी अब नए कैमरे लगवाए गए हैं। विकास भवन के प्रत्येक कोना तीसरी आंख की नजर में है। नए सिस्टम के तहत अब अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक की हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग होनी शुरू हो गई है। फाइलों के आवागमन और कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।
-- -- -
गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले की जांच में दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है, इस तरह कृत्य करने वाले कर्मचारियों कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गामिनी सिंगला, सीडीओ