{"_id":"6a730b502fc9a3124501bfa5","slug":"ganga-river-water-level-rises-water-spills-onto-the-main-road-of-jata-village-in-budaun-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव जटा की मुख्य सड़क पर आया गंगा नदी का पानी, ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव जटा की मुख्य सड़क पर आया गंगा नदी का पानी, ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ीं
Wed, 05 Aug 2026 03:37 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:37 PM IST
सार
उसहैत इलाके में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को कम हुआ, फिर भी ग्राम जटा की मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
जटा गांव की सड़क पर बाढ़ का पानी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उसहैत इलाके में गंगा नदी का जलस्तर भले ही बुधवार को कम रहा, लेकिन ग्राम जटा की मुख्य सड़क पर पानी कम नहीं हुआ है। इसकी वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हुई। एहतियातन प्रशासन ने मोटरबोट की तैनाती कर दी है ताकि दिक्कत होने पर ग्रामीण उससे आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
इलाके में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। दो दिन पहले पानी काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से 35 गांवों के लोग बाढ़ आने की आशंका को लेकर भयभीत हो गए थे। ग्राम जटा में बीते शनिवार को मुख्य सड़क से गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर तीन फीट तक पानी बह रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने तीन मोटरबोट की तैनाती की। ग्रामीणों को गांव से आने जाने के लिए ट्रैक्टर और मोटरबोट का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
बाढ़ का खतरा बरकरार
बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है फिलहाल पानी कम है, लेकिन इस हफ्ते भारी बारिश का अनुमान है। जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है। राजस्व विभाग की टीम भी लगातार इलाके का दौरा कर रही है। ग्रामीणों को सुरक्षा निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। वहीं कदम नगला गांव में पानी का जलस्तर कम होने से कुछ जगहों पर कटान की सूचना मिली है। बुधवार को सुबह कछला पुल पर लगे वाटर गेज के जलस्तर 162.12 मीटर नापा गया है, जो खतरे के निशान से 24 सेमीमीटर नीचे है।
विज्ञापन