{"_id":"6a723b24837e85bed209e0f7","slug":"cdo-expresses-displeasure-upon-finding-ro-system-out-of-order-and-fansacs-switched-off-badaun-news-c-123-1-bdn1037-170055-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरओ खराब, पंखे-एसी बंद मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरओ खराब, पंखे-एसी बंद मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक करती सीडीओ। सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलीं। परिसर में लगा आरओ खराब और उसके आसपास साफ-सफाई का अभाव मिला। शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताते हुए सीडीओ ने सभी शौचालयों को क्रियाशील रखते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षालय कक्ष, लेबर रूम और एसएनसीयू के सामने द्वितीय एवं तृतीय तल पर कई पंखे बंद मिले। सीडीओ ने इन्हें तत्काल चालू कराने के आदेश दिए। वहीं लेबर रूम में लगे दोनों एसी नहीं चलते हुए मिलने पर जल्दी ठीक कराने के निर्देश दिए। पीएनसी वार्ड के प्रतीक्षालय में मरीजों और तीमारदारों के लिए पंखों का अभाव मिलने पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल को सभी कमियों का तत्काल निस्तारण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और महिला नसबंदी कार्यक्रम की प्रगति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रभावी अनुश्रवण करने को भी कहा। निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल अपने कार्यालय स्टाफ के साथ मौजूद रहीं।