सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet to be filed soon against the murderers of Munni Devi, wife of a utensil trader

Budaun News: बर्तन व्यापारी की पत्नी मुन्नी देवी के हत्यारोपियों के खिलाफ जल्द लगेगी चार्जशीट

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet to be filed soon against the murderers of Munni Devi, wife of a utensil trader
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के घर हुई लूटपाट और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या के मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी। हत्यारोपी दो सगे भाई समेत तीन को जेल भेजकर पुलिस ने घटना का तीन दिनों में ही खुलासा कर दिया था। चौथे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर माल की बरामदगी भी कर ली है। अब कोर्ट में चार्जशीट लगाने की तैयारी विवेचक ने कर दी है। जल्द ही मामला कोर्ट में चलेगा।
Trending Videos


इस हत्याकांड के पीछे लूट ही उद्देश्य था। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके देवर के दो बेटे थे। उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। ताई मुन्नी देवी ने 27 लाख रुपये की जमीन बेची थी। घर में गांठ-गिरवी का जेवर भी रहता था। देवर के बेटे हिमांशु गुप्ता व शिवम गुप्ता ने दो शातिर बदमाशों से मुलाकात की और बताया कि ताई के घर में नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मौका मिलेगा तब लूट की घटना को अंजाम दे देंगे। तीन जनवरी को जब ताई अपनी बेटी के घर जन्मदिन के अवसर पर गईं तो घर में ताले लगे थे। रात करीब दस बजे चारों आरोपी मकान के अंदर पहुंच गए। दरवाजे के कुंडे तोड़ दिए। इसी दौरान मुन्नी देवी ने आवाज दी और उन्होंने दोनों आरोपियों को पहचान लिया।

ताई शोर न मचा पाएं, इसलिए उनके मुंह पर प्लास्टिक का टेप लगा दिया। लूटपाट के बाद जेवर और रुपये लेकर निकल रहे थे। तभी उसके भाई शिवम ने कहा कि ताई ने पहचान लिया है। इनको भी ठिकाने लगा दिया जाए। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और चुपचाप घर से निकलकर अपने घर में आ गए। रात में रुपये व जेवर का बंटवारा कर दोनों बदमाश निकल गए। पुलिस ने बर्तन व्यापारी के चचेरे भाई के बेटे शिवम व हिमांशु को पुलिस ने पकड़कर घटना का खुलासा करते हुए छह जनवरी को जेल भेज दिया था।
इसके बाद एक 25 हजार का इनामी बदमाश भी पुलिस ने जेल भेज दिया। चौथा आरोपी भाग हुआ था। एसएसपी ने उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस के डर से उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसको रिमांड पर लिया और बचा हुआ माल भी बरामद कर लिया। चारों आरोपियों के जेल जाने के बाद विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन कर लिए हैं। जल्द ही हत्यारोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल पुलिस करेगी। इसके बाद मामला कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed