{"_id":"6a29a48b5e80be7bc10deedb","slug":"city-residents-plagued-by-power-tripping-all-night-long-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165925-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रिपिंग से रात भर परेशान रहे शहर वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रिपिंग से रात भर परेशान रहे शहर वासी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। बढ़ती गर्मी में शहर में ओवरलोडिंग की वजह से हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात बार-बार बिजली कटौती से शहरवासी पूरी रात परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में लाइट न आने से लोगों की नींद पूरी नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात 11 बजे से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। हर बार 10 से 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाती। गर्मी और मच्छरों के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हुए। शहर के नेकपुर, आदर्श नगर, सिविल लाइंस में लोग ट्रिपिंग की वजह से 2 बजे तक जागते रहे। नेकपुर के अनिल शर्मा ने बताया रात में नींद पूरी न होने कारण सुबह काम पर जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, लालपुल क्षेत्र में भी इसी प्रकार की स्थिति बनी रही। अधिशासी अभियंता ने बताया नीरज ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रिपिंग हो रही है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर दबाव कम करने के लिए नए ट्रांसफॉमरों को बदलवाने के साथ इनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। ट्रिपिंग से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
12 घंटे में एक घंटा मिली बिजली
दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी ग्रामीण फीडर से लगने वाले गांव दबतोरी, दबतोरा, ललुआ नगला, मोतीपुरा, दौलतपुर, मुसिया नगला, भरतपुर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह 5:30 से शाम 5:30 बजे तक बाधित रही। इन 12 घंटे में एक घंटे ही मुश्किल से, आपूर्ति मिल सकी। बरेली चंदौसी रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में बदायूं जिले का एकमात्र आसफपुर विद्युत उपकेंद्र है, जो आसफपुर ब्लॉक के गांव को विद्युत आपूर्ति करता है। क्षेत्र के लगभग छह गांव के 20,000 ग्रामीण भीषण गर्मी में पसीना बहाने को मजबूर रहे। संवाद
विज्ञापन
--
पांच घंटे ही मिल पा रही बिजली आपूर्ति
सैदपुर। बगरैन उपकेंद्र से संचालित सैदपुर कृषि फीडर की बिजली सप्लाई पिछले एक सप्ताह के बाद सुचारु हो सकी है। मात्र चार से पांच घंटे की आपूर्ति बमुश्किल हो रही है। नगर समेत 10 गांवों की मक्का सहित सभी फसल सूखने के कगार पर है। किसानों को सिंचाई के लिए समुचित आपूर्ति नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद