सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counseling for 19 candidates was held on the first day; 11 secured admission.

Budaun News: पहले दिन 19 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग, 11 ने लिया दाखिला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Counseling for 19 candidates was held on the first day; 11 secured admission.
बिल्सी महाराणा प्रताप डिग्री कालेज में काउंसलिंग कराते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया के तहत जारी की गई पहली मेरिट सूची के बाद बुधवार को काउंसलिंग का पहला दिन रहा। पहले दिन 19 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। 11 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 540 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत सामान्य वर्ग के 270 अभ्यर्थियों की प्रथम मेरिट सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 जून से 19 जून तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रथम सूची के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों के अनुसार अगली मेरिट सूचियां भी जारी की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके। चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed