{"_id":"6a6121ac8c3033b4e50d6294","slug":"couple-suffers-burns-after-a-fire-breaks-out-in-the-gas-cylinder-while-cooking-for-their-sons-birthday-badaun-news-c-123-1-sbly1035-169083-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से दंपती झुलसे
विज्ञापन
उझानी में गैस सिलिंडर में आग लगने झुलसी रचना से जानकारी करते मोहल्ले के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बेटे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय रेग्यूलेटर लीक होने से सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोस के लोगों ने दंपती को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को बुलाया। पुलिस कर्मियों और पड़ोसी युवकों ने जलता हुआ सिलिंडर बाहर फेंका। पानी से भीगे जूट के बोरों से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन कमरे में रखा रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान जल गया। इससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हादसा किलाखेड़ा मोहल्ले में हुआ। पूर्व राजस्व निरीक्षक भगवान दास के मकान में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी निवासी अजीत कुमार उर्फ सुमित सिसोदिया किराये पर रहते हैं। बेटे आरव का जन्मदिन मनाने से पहले अजीत की पत्नी रचना (30) रसोई में खाना बनाने लगीं। सब्जी पकाते समय अचानक ही रेग्यूलेटर लीक होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। रचना ने शोर मचाया तो उनके पति भी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान अजीत समेत उनकी पत्नी रचना के हाथ-पैर झुलस गए।
रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने की भनक लगते ही पड़ोस के लोग भी कमरे की ओर दौड़ आए। उन्होंने अजीत और उनकी पत्नी को कमरे से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों में जेपी सिंह और भूपेंद्र सिंह ने लोगों की मदद से जलते सिलिंडर को कमरे से बाहर फेंक दिया। उन्हें सिलिंडर की आग बुझाने में करीब आधा घंटा लगा। दमकल कर्मियों ने भी पानी की बौछार कर कमरे में रखे सामान में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
झुलसे अजीत और उनकी पत्नी रचना का निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया। इसे लेकर मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर में आग लीकेज के वजह से लगी थी। दंपती मामूली रूप से झुलसे हैं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। झुलसी रचना ने बताया कि उनके पति प्राइवेट जॉब करते हैं।