सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for Repair of Dilapidated Sharda Canal Bridge

Budaun News: जर्जर शारदा नहर पुल की मरम्मत की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for Repair of Dilapidated Sharda Canal Bridge
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां बिलसंडा रोड पर गांव सिंगापुर खास में शारदा नहर का पुल अत्यंत जर्जर हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुबोध कनौजिया ने विधायक चेतराम को पत्र देकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
Trending Videos

पत्र के जरिये सुबोध कनौजिया ने बताया कि गांव सिंगापुर खास में स्थित शारदा नहर हरदोई ब्रांच पर बना पुल अंग्रेजों के शासनकाल से निर्मित है, जो वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर हालत में है। पुल पश्चिमी साइड से नीचे की ओर धंस चुका है, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का अत्यधिक आवागमन रहता है। ऐसे में जर्जर पुल से बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध कनौजिया ने विधायक से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, मरम्मत या नया पुल निर्माण कराने का प्रयास करने और समाधान न होने तक वैकल्पिक उपाय कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि मामले में शासन स्तर पर बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed