{"_id":"69d16f85599ebd9dd2071c40","slug":"district-hospital-gets-modern-machine-testing-system-will-be-faster-badaun-news-c-123-1-sbly1001-160860-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल को मिली आधुनिक मशीन, जांच व्यवस्था होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल को मिली आधुनिक मशीन, जांच व्यवस्था होगी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग को नई आधुनिक मशीन मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इस मशीन के लगने से अब ब्लड जांच की प्रक्रिया तेज, सटीक और अधिक प्रभावी हो सकेगी। जिससे मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराना संभव होगा।
जिला अस्पताल में रोजाना 350 से 400 मरीज विभिन्न प्रकार की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। अब तक जिला अस्पताल में केवल दो ही मशीन हैं। ऐसे में सीमित मशीनों और संसाधनों के कारण जांच कार्य में देरी होना आम बात थी। मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। जबकि कुछ मामलों में दूसरे दिन तक रिपोर्ट मिलने की नौबत आ जाती थी।
इससे इलाज शुरू होने में भी देरी होती थी और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। एक साथ दो नई मशीन के आने से अब एक साथ 150 से 200 ब्लड सैंपल की जांच की जा सकेगी। इससे पैथोलॉजी विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और काम का दबाव भी कम होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मशीन को संचालित कर दिया गया है, ताकि मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सके। अब मरीजों को उसी दिन या अगले दिन तक रिपोर्ट आराम से मिल सकेगी। उनको रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस नई मशीन के माध्यम से अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होगी।
-- -- -- -
वर्जन-
-पैथोलॉजी में पहले दो मशीन ब्लड की जांच के लिए उपलब्ध थी। लेकिन, वहां लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ाेतरी हो रही थी। इसको देखते हुए मशीन की जरूरत थी। अब नई सेलेक्ट्रा मशीन प्राप्त हो गई है। इससे काम में अब पहले से ज्यादा तेजी आएगी।
-अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल
Trending Videos