फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-scooter catches fire; rider jumps off to save life.

Budaun News: ई-स्कूटी में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Fri, 31 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
E-scooter catches fire; rider jumps off to save life.
उझानी में ई- स्कूटी से उठतीं आग की लपटें। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। घर से ई-स्कूटी लेकर घूमने निकले दो किशोर की बीच सफर में जान पर बन आई। स्पार्किंग के बाद वह स्कूटी रोक पाते, उससे पहले ही उसमें आग लग गई। दोनों किशोरों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। आग और धुएं के गुबार देख राहगीरों के कदम भी थम गए। आधा घंटे में ई-स्कूटी मलबे के ढेर में बदल गई।
विज्ञापन

घटना आंबेडकर चौराहे के पास दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार शाम 3:30 बजे की है। बदायूं निवासी अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से ई-स्कूटी लेकर निकला था। बताते हैं कि चौराहे के पास ही स्कूटी में अचानक स्पार्किंग हो गई। वे दोनों कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

चश्मदीद श्याम शर्मा ने बताया कि कुछ देर के लिए दिल्ली हाईवे से होकर निकलने जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। दोनों किशोर अगर नहीं कूदते तो उनकी जान पर बन आती। बाद में अभिषेक के परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो बनाने पर किशोर ने की अभद्रता
ई-स्कूटी में आग की लपटें उठती देख आसपास के कुछ युवकों और राहगीर ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। यह देख दोनों किशोर बिफर पड़े। उन्होंने एक युवक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। राहगीरों के खरी-खोटी सुनाने पर दोनों के तेवर ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed