सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity Corporation suffered a loss of Rs 67 lakh in two days.

Budaun News: दो दिन में विद्युत निगम को हुआ 67 लाख रुपये का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation suffered a loss of Rs 67 lakh in two days.
आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्त्रोत निगम
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात में आई आंधी-बारिश से पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आंधी में गिरे पेड़ों की चपेट में आकर बिजली के तार और खंभे टूट गए। अससे पूरे जिले में बिजली का संकट पैदा हो गया। इसके साथ ही शनिवार को आंधी पानी में ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई। विद्युत निगम को शुक्रवार को 27 लाख और शनिवार को 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos


दो दिनों की आंधी पानी में विद्युत पूरी विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को आई आंधी में पेड़ों की चपेट में आकर कई खंभे और तार टूट गए थे। शनिवार रात में आई आंधी-पानी में कई खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए। इसमें विद्युत निगम को करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। रविवार देर शाम तक कई इलाकों की विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई थी। देर शाम तक कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में लगे हैं। मौसम विभाग की ओर से रविवार को भी जिले में आंधी पानी का अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शुक्रवार और शनिवार आए आंधी पानी में विद्युत निगम को करीब 67 लाख का नुकसान हुआ है। जिन इलाकों विद्युत सप्लाई बाधित है वहां पर लाइनों को ठीक करके सप्लाई को शुरू कराया जा रहा है।
चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता
-------


फैजगंज बेहटा में कस्बा सहित 30 गांव की बत्ती हुई गुल
फैजगंज बेहटा। शनिवार शाम आई आंधी पानी में कस्बा समेत आसपास के 30 गांवों सहित विद्युत उपकेंद्र भी अंधेरे में डूबा रहा। रविवार दोपहर 12 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना है के आए दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट हो जाता है। एक सप्ताह में तीन रातों में सप्लाई बाधित हो चुकी है मगर कोई अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। 33 केवी की लाइन तीन वर्ष पूर्व डाली गई थी। इसके बाद भी इस लाइन में रोज- रोज फाल्ट होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। संवाद
------
सैदपुर में 17 घंटे बाद शुरू हुई विद्युत सप्लाई
सैदपुर। शनिवार की रात आंधी बारिश होने से नगर सहित करीब 20 गांव की बिजली आपूर्ति 17 घंटे बाद बहाल हुई है। इसकी वजह से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त रहा, वही किसानों की गेहूं की कटी हुई फसल भी प्रभावित रही। किसान सनी पठान और साहिबे आलम ने बताया कि गेहूं की फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण उसकी कीमत कम हो जाएगी। जेई जसवीर सिंह ने बताया कि 33 केवी की लाइन में पेड़ गिर गया। इससे तार टूट गए थे। रविवार दोपहर में दो बजे आपूर्ति शुरू हो गई। संवाद

आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्त्रोत निगम

आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्त्रोत निगम

आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्त्रोत निगम

आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्त्रोत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed