सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district received 8.5 mm of rain in two days, causing damage to crops.

Budaun News: जिले में दो दिन में हुई 8.5 एमएम बारिश, फसलों को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The district received 8.5 mm of rain in two days, causing damage to crops.
उझानी क्षेत्र में गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बीते दो दिनों से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसल पर बारिश और तेज हवा का असर साफ दिखाई देने लगा है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
Trending Videos

जिले में अभी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है। शुक्रवार को जिले में दो एमएम बारिश हुई थी। जबकि शनिवार को 6.5 एमएम बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर तेज हवा के कारण फसल गिर गई है। जबकि बारिश से दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इससे उत्पादन में कमी आने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए फसलों के नुकसान का आकलन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर फसल क्षति का निरीक्षण करें और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर जिले से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक सहायता व मुआवजे के संबंध में निर्णय लिया जा सके।
उप निदेशक कृषि मनोज कुमार ने बताया कि सर्वे का कार्य किया जा रहा है, हालांकि जिले में अभी तक फसल खराब होने सूचना नहीं मिली है। इसके साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए फसल की कटाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed