{"_id":"6a5362adff0906dc6b09973c","slug":"farmer-dies-after-being-run-over-by-a-vehicle-in-budaun-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था किसान, रात में वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था किसान, रात में वाहन ने कुचला, मौत
Sun, 12 Jul 2026 03:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:39 PM IST
सार
बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग के किनारे चारपाई पर सो रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग पर मक्का की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वाहन से कुचलने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा निवासी रियासत अली (40 वर्ष) ने गांव जखौलिया और गोठा के बीच अंडरपास के पास सड़क किनारे मक्का सूखने के लिए फैलाई थी। देर रात वह मक्का समेटने के बाद उसकी रखवाली के लिए पास ही चारपाई डालकर सो गए। इसी दौरान सोते समय किसी अज्ञात वाहन ने किसान को कुचल दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह राहगीरों ने किसान का शव देखने पर परिवार को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन