फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rivalry that began with cricket turned into a bloody game with a farmer beaten to death in Budaun

Budaun News: क्रिकेट से शुरू हुई रंजिश खूनी खेल में बदली, किसान को पीटकर मार डाला; मारपीट में सात घायल

Sun, 12 Jul 2026 12:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Jul 2026 12:17 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दो साल पहले क्रिकेट से शुरू हुई रंजिश खूनी खेल में बदल गई। एक पक्ष ने किसान पर हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घायल किसान की अस्पताल में मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
rivalry that began with cricket turned into a bloody game with a farmer beaten to death in Budaun
मृतक किसान का फाइल फोटो, उसके घर के बाहर खड़े बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दो साल पुराने क्रिकेट के विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने शनिवार सुबह एक किसान को खेत पर घेर लिया। किसान घर की ओर भागा तो आरोपी भी पीछे लग लिए। आरोपियों ने घर में घुसकर किसान को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव में आए उनके बेटे और भाई को भी घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में किसान के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

  
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में दो साल पहले क्रिकेट खेल रहे कुंवरपाल के बेटे गौरव व अनुज की गेंद मोर सिंह की भैंस को लग गई थी। मोर सिंह ने कुंवरपाल के बच्चों के साथ मारपीट भी की थी। तभी से मोर सिंह से रंजिश चली आ रही थी। बताते हैं कि शनिवार सुबह धान में दवा लगाने जा रहे कुंवरपाल को मोर सिंह पक्ष ने खेत में घेर लिया। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने के दौरान कुंवरपाल घर पर आकर छिप गए।
विज्ञापन

 
घर में घुसकर कुंवरपाल को पीटा 
ग्रामीणों के मुताबिक, पीछे-पीछे मोर सिंह पक्ष के लोग भी घर में घुस आए और कुंवरपाल को पीटने लगे। पिटाई से कुंवरपाल और उन्हें बचाने में उनका भाई अतर सिंह व नरेश, कुंवरपाल का पुत्र गौरव घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के मोर सिंह, उनकी पत्नी अनार देवी, बेटी वेदवती, बेटा राम खिलाड़ी व मेघ सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे कुंवरपाल (45) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुंवरपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से जान बचाकर जी रहे थे कुंवरपाल
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पूर्व क्रिकेट खेल रहे कुंवरपाल के बेटे गौरव व अनुज की गेंद मोर सिंह की भैंस को लग गई थी। इसके बाद मोर सिंह ने कुंवरपाल के बच्चों के साथ मारपीट की। उनकी गेंद भी उन्हें नहीं दी थी। मारपीट का मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने फैसला करा दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग किस्म का मोर सिंह कुंवरपाल से रंजिश मानने लगा था। जब-तब उसे मारने-पीटने का प्रयास करता था। कुंवरपाल अपनी जान बचाकर घर से भी कम निकलते थे।  

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में किसान के भाई नरेश की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed