{"_id":"6a529ecc90a88c164a03d0d4","slug":"population-day-fortnight-launched-at-the-chc-badaun-news-c-123-1-sbly1006-168213-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएचसी पर जनसंख्या दिवस पखवाड़े का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएचसी पर जनसंख्या दिवस पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
परिवार नियोजन सामग्री का महिलाओं को वितरण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जनसंख्या दिवस पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और छोटे परिवार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित चिकित्सकीय सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में फैमिली काउंसलर शशि वाला ने उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी। उन्होंने दंपतियों से अपनी आवश्यकतानुसार उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं डॉ. प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार द्वारा परिवार नियोजन के लिए अनेक सुविधाएं और साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र दंपती को लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनसंख्या पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
- छात्राओं ने दिया परिवार नियोजन का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार से शुरू हुए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एडी हेल्थ बरेली मंडल डॉ. सीमा अग्रवाल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। रैली सीएमओ कार्यालय से परशुराम चौक, पुलिस लाइन, भामाशाह चौक और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को परिवार नियोजन और संतुलित जनसंख्या के प्रति जागरूक किया।
अभियान की थीम ‘जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल’ रही। एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि छोटा और स्वस्थ परिवार समाज व राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने व स्थायी उपायों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
संयुक्त निदेशक डॉ. तेजपाल राठौर ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, जैसे अंतरा इंजेक्शन, छाया, कॉपर-टी, पुरुष व महिला नसबंदी आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी परिवार नियोजन डॉ. पवन कुमार, प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, डीएचईआईओ सुधा देवी, डीसीपीएम अरविंद राणा, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता, मंडल समन्वयक नीतेश, अर्बन कोऑर्डिनेटर उमेश राठौर आदि मौजूद रहे।