{"_id":"6a529d6e715f01104b0342d1","slug":"elderly-man-found-unconscious-under-suspicious-circumstances-dies-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1035-168190-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। घरेलू कलह में संदिग्ध हालात में बेहोश मिले बुजुर्ग की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
मामला मोहल्ला किलाखेड़ा का है। मृतक देवेंद्र शर्मा (65) के भाई अशोक शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज भी कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। देवेंद्र, शनिवार तड़के घर में ही बेहोश मिले। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ती गई। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद इंस्पेक्टर प्रवीण चौहान समेत पुलिस कर्मी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घरवालों से देवेंद्र की मौत के बारे में जानकारी की।
इससे पहले मोहल्ले में शोर मचा कि देवेंद्र ने घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ खा लिया है, जिसकी वजह से ही उनकी हालत बिगड़ी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत का मामला जानकारी में आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौत की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद