फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple on motorcycle injured in collision with Eeco van on highway

Budaun News: हाईवे पर इको की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Couple on motorcycle injured in collision with Eeco van on highway
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित रामा पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इको वाहन चालक मौके से भाग निकला। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज निवासी सोनू पुत्र सूरजपाल पत्नी बबली के साथ दिल्ली से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रामा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार इको वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोनू की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद इको चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि कोतवाली पुलिस के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर भागे इको कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed