सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female student dies after being hit by a train near Meera Sarai.

Budaun News: मीरा सराय के पास ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Female student dies after being hit by a train near Meera Sarai.
छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शेखुपुर क्षेत्र मेंं मीरा सराय के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा रविवार को शहर के आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीसीए में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने आई थी। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। छात्रा की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

बदायूं में उसावां थाना क्षेत्र के गांव सेहा नवीगंज निवासी रान्या देवी (19) पुत्री मुनेश पाल रविवार को घर से शहर के आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीसीए में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की बात कहकर घर से निकली थी। छात्रा के पिता मुनेश ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद उसके ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की इकलौती बेटी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मुनेश पाल के दो बेटे विपिन पाल और रवि पाल हैं। बेटी की मौत पर पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा भरकर छात्रा का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे में छात्रा के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन




शव के पास पुलिस को कॉलेज का बैग और रसीद मिली
छात्रा के पास से पुलिस को कॉलेज का बैग और एक रसीद (नंबर 1918, जिस पर 22150 रुपये लिखे हैं, मिली है। छात्रा रामनगर-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा पटरी के पास कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है।


घटना से पहले छात्रा कर रही थी फोन पर बात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से पहले छात्रा किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करते-करते वह अचानक पटरी के पास पहुंच गई। जब तक उसे बचाते तब तक वह रामनगर-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ चुकी थी। ट्रेन की रफ्तार हल्की होने के कारण छात्रा के सिर और हाथ-पैर में ही चोटें आईं।

छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन संवाद

छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन संवाद

छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन संवाद

छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed