फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing during dispute over Kanwar donation; young woman injured; accused arrested with a country-made pistol.

Budaun News: कांवड़ चंदे के विवाद में फायरिंग, युवती घायल, आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Firing during dispute over Kanwar donation; young woman injured; accused arrested with a country-made pistol.
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव बेनी नगला में कांवड़ यात्रा के लिए चंदा एकत्र करने के बाद ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रंजिश को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया, इसकी चपेट में 18 वर्षीय युवती आ गई। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव में कांवड़ यात्रा के लिए चंदा एकत्र करने के बाद ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान जगतपाल और नन्हें के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जगतपाल ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान पास में खड़ी सुखपाल की पुत्री रीना छर्रे लगने से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी जगतपाल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed