सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First merit list released; counseling to be held from June 17 to 19.

Budaun News: पहली मेरिट सूची जारी, 17 से 19 जून तक होगी काउंसलिंग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
First merit list released; counseling to be held from June 17 to 19.
राजकीय डिग्री कॉलेज में आए आवेदन पत्रों की जांच करती प्राचार्य, प्राध्यापक व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। मेरिट सूची जारी होने के साथ ही छात्र-छात्राओं में प्रवेश को लेकर उत्साह देखा गया। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 से 19 जून तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 540 सीटें निर्धारित हैं। इस वर्ष प्रवेश के लिए 750 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्य वर्ग के 270 छात्र-छात्राओं की पहली मेरिट सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में अपने समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम सूची के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों के अनुसार अन्य मेरिट सूचियां भी जारी की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।
विज्ञापन



राजकीय डिग्री कॉलेज में आज जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट
- मंगलवार को प्राचार्य से लेकर प्राध्यापक और कर्मचारी आए आवेदनों की जांच में जुटे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सोमवार शाम तक आवेदन लिए गए। मंगलवार को प्राचार्य से लेकर प्राध्यापक और कर्मचारी आए आवेदनों की जांच करते दिखे। 17 जून को मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है।
राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि पहली मेरिट सूची 17 जून को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थी 20 जून तक प्रवेश ले सकेंगे। ऐसे में पहली मेरिट बनाने के लिए प्राध्यापक और कर्मचारी मंगलवार देर शाम तक आवेदनों को क्रम से लगाते रहते।
वहीं महाविद्यालय प्राचार्य भी मेरिट लिस्ट बनवाने के लिए साथ में काम करती रहीं, ताकि काम जल्द से जल्द पूरा हो सके ओर मेरिट लिस्ट समय से लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि पहली लिस्ट लगाने के बाद में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। अगर सीटें बचती हैं तो उसके आधार पर 20 जून की शाम दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 23 जून तक प्रवेश का अवसर मिलेगा। यदि फिर भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 24 जून को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। 26 जून तक प्रवेश लिए जाएंगे।
प्राचार्य का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन अभिलेख कॉलेज में जमा किए होंगे उनको ही इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ महाविद्यालय कार्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed