सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five buffaloes died of electrocution in the Jamalpur forest.

Budaun News: जमालपुर के जंगल में करंट से पांच भैंसें मरीं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five buffaloes died of electrocution in the Jamalpur forest.
विज्ञापन
दहगवां। जनपद की सीमा से लगे संभल के जुनावई क्षेत्र के जमालपुर जंगल में एक निजी नलकूप पर शुक्रवार देर शाम करंट दौड़ने से पांच भैंसों की मौत हो गई। हादसे में सहसवान तहसील क्षेत्र के एक पशुपालक को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

जनपद के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता निवासी अवधेश पुत्र कुंवर सिंह भैंसों को चराने गांव से सटे जमालपुर के जंगल में गए थे। भैंसें एक निजी नलकूप पर पानी पीने लगीं। तभी अचानक पानी में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया। सात भैंसें करंट की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें झुलसी हैं। घटना की सूचना पर जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पशु चिकित्सक की टीम ने मृत भैंसों का पोस्टमॉर्टम कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना की जानकारी सहसवान तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed