{"_id":"6a305643f1cd9ced920c17dc","slug":"five-police-personnel-injured-in-an-accident-while-heading-for-ganga-bathing-duty-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166270-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा स्नान की ड्यूटी पर जा रहे पांच पुलिसकर्मी हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा स्नान की ड्यूटी पर जा रहे पांच पुलिसकर्मी हादसे में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलापुर। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान की ड्यूटी करने जा रहे पांच पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। पेट्रोल पंप के सामने पुलिस कर्मियों की बाइकें एक साथ चल रही थीं। इसी दौरान आगे वाली बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में आगे वाली बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बाइक के अनियंत्रित होने से पीछे चल रहे दो अन्य बाइक सवारों का भी संतुलन बिगड़ गया। तीनों बाइक पर सवार पांच पुलिस कर्मी हादसे का शिकार हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों में सावन दांगी, रोशन कुमार, अंकुर और महिला सिपाही आरती व हिमांशी चौधरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिसकर्मी बिनावर थाने में तैनात हैं। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि सभी ने हेलमेट पहन रखा था। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। हेलमेट ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया।