{"_id":"69446722f9fbf05cf5006bb7","slug":"fog-prevailed-throughout-the-day-and-the-cold-weather-added-to-the-difficulties-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153077-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिनभर छाया रहा कोहरा, सर्दी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिनभर छाया रहा कोहरा, सर्दी ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
कोहरे के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में पिछले कई दिन से लगातार पड़ रहे घने कोहरे और सर्द हवा ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय सड़कों पर कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) कुछ ही मीटर तक सिमट गई।
दिन चढ़ने के साथ सूर्य की किरणें दिखाई तो दीं, लेकिन वे कोहरे और ठंडी हवा के आगे बेअसर साबित हुईं। पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिला।
लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे के चलते सुबह के समय रोजमर्रा के कामों में भी देरी हुई। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा और देर से चहल-पहल शुरू हुई। ठंड और कोहरे की वजह से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दिनभर आसमान में धुंध छाई रही, जिससे वातावरण में नमी बनी रही और ठंड का एहसास और अधिक बढ़ गया।
ठंड में किसान हुए बेहाल
मौसम के इस बदले मिजाज का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। खेतों में काम करने वाले किसान भी ठंड और कोहरे के कारण देर से खेतों की ओर निकले। सर्द हवा के चलते हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत आम रही। गांव में लोग दिन में भी अलाव के आसपास पर बैठे नजर आए।
अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
कोहरे में पलटा ट्रक, चालक-हेल्पर बचे
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास कासगंज जिले की सीमा में तेज रफ्तार ट्रक बुधवार रात करीब दो बजे सड़क किनारे पलट गया। कोहरा अधिक होने की वजह से चालक पीलीभीत निवासी मनोज कुमार ज्यादा दूर का नहीं देख पाए।
हादसे के बाद कासगंज जिले की सोरों कोतवाली के नगरिया चौकी और कछला चौकी के पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने चालक मनोज और हेल्पर सत्यवीर से हादसे के बारे में जानकारी की। चालक और हेल्पर के चोट नहीं लगी है। ट्रक में लकड़ियां लदी थीं। संवाद
Trending Videos