{"_id":"6a690a6664681e3104076739","slug":"guru-purnima-today-30-cctv-cameras-installed-at-kachhla-ghat-badaun-news-c-123-1-ba11032-169503-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गुरु पूर्णिमा आज, कछला घाट पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गुरु पूर्णिमा आज, कछला घाट पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कछला गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा एवं मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से गंगा घाट पर तीन बटालियन पीएसी, एक बटालियन एनडीआरएफ तैनात की गई है। वाच टावर, छह पुलिस सहायता केंद्र और स्नान स्थल के दोनों ओर तीन अस्थायी पुलिस चौकी, तीन पार्किंग बनाई गई हैं।
पुलिस-प्रशासन की तरफ से नगर पंचायत ने स्नान स्थल के पास 30 सीसीटीवी कैमरे और 500 लाइटें लगवाई गई हैं। मेला क्षेत्र में कुल 1200 लाइटें लगाई गई हैं। इससे पूरा गंगा घाट जगमग नजर आएगा। छह टेंट स्नान स्थल के दोनों तरफ लगाए गए हैं। 80 कर्मचारी तैनात करने के साथ 60 गोताखोर और छह मोबाइल टॉयलेट, शौचालय, महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए छह रूम बनवाए गए हैं। नगर पंचायत की तरफ से 12 स्टीमर तैनात रहेंगे। गोताखोरों के साथ दो बड़े जनरेटर रहेंगे। जहां स्नान प्रतिबंधित किया गया है, वहां पर बड़े-बड़े बोर्ड एवं संकेतक भी लगाए गए हैं। स्नान स्थल को जाने के लिए एक ही रास्ता खोला गया है।
श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो, इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। भक्तों का पहुंचना मंगलवार से ही प्रारंभ हो गया। मंगलवार को दर्जनों भक्त गंगा घाट पर जल भरने पहुंचे। इसमें सभी लोग पीलीभीत के थे। ये सभी भक्त सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नगर पंचायत ने लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। गोताखोर, शिविर आदि की व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने और घाट क्षेत्र की निगरानी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। - जगदीश लोनिया चौहान, चेयरमैन कछला