Kanwar Yatra 2026: सावन में वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी दिल्ली-आगरा और बदायूं की रोडवेज बसें, रूट चार्ट तैयार
कांवड़ यात्रा के कारण बरेली में 31 जुलाई से 24 अगस्त तक रोडवेज बसों का मार्ग बदलेगा। दिल्ली, आगरा और बदायूं के लिए बसें प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार रात तक वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी। इससे यात्रा की दूरी और समय बढ़ेगा। किराए में वृद्धि पर अभी कोई आदेश नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की दिल्ली, आगरा और बदायूं रूट की बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। बरेली-बदायूं रूट पर कांवड़ियों का दबाव ज्यादा रहने के कारण सप्ताह में तीन दिन बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की बसों को डायवर्ट किए जाने के कारण दूरी और यात्रा का समय बढ़ जाएगा। यही स्थिति दिल्ली रूट की रहेगी।
रोडवेज ने भी डायवर्जन के अनुसार चार चरण का रूट चार्ट तैयार कर लिया है, लेकिन किराये में वृद्धि को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम ने चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को डायवर्जन के अनुसार की बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीबोगरीब दावा; पुलिस हैरान
बरेली में डायवर्जन व्यवस्था 31 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से पटेल चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट, बड़ा बाइपास के रास्ते किया जाएगा।
एआरएम फाइनेंस राम अग्रवाल ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी किराया वृद्धि को लेकर मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आया है। अगर मुख्यालय से आदेश आता है तो किराये में वृद्धि की जाएगी।
इस तरह होगा बसों का संचालन
दिल्ली की ओर जाने वाली बसें सेटेलाइट, रजऊ परसपुर तिराहा, बड़ा बाइपास से होकर जाएंगी। लखनऊ रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट, फरीदपुर मार्ग से होगा। आगरा जाने वाली बसें बड़ा बाइपास पास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होकर संचालित की जाएंगी। बदायूं रूट की बसों को सेटेलाइट, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, पापड़, हमजापुर, मूसाझाग के रास्ते संचालित किया जाएगा।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली बसें शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये मुरादाबाद जा सकेंगी। लखनऊ की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। चौकी चौराहा से कोई भी रोडवेज बस चौपुला चौराहा, सिटी स्टेशन, सीबीगंज रोड, लाल फाटक, बुखारा रोड की ओर नहीं जाएगी।
पुराने बस अड्डे पर 31 जुलाई से शुरु होगा कंट्रोल रूम
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने और समाप्त होने तक क्षेत्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम 31 जुलाई से पुराने रोडवेज बस अड्डे पर शुरू हो जाएगा। कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी परिक्षेत्र के चारों डिपो की निगरानी करेंगे।
चार चरणों में डायवर्जन
पहला चरण 31 जुलाई रात तीन अगस्त, दूसरा चरण सात से 11 अगस्त, तीसरा चरण 14 से 17 अगस्त और चौथा 21 अगस्त रात 12 बजे से 24 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।