सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harshit Mishra's Family Outraged After Being Barred from Meeting SSP in Badaun

HPCL Murder Case: बदायूं में एसएसपी से मिले हर्षित के परिजन, स्थानीय विधायक और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

एचपीसीएल हत्याकांड में मृतक हर्षित मिश्रा के परिजन मंगलवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद हर्षित के मामा ने स्थानीय विधायक, पुलिस और गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। 

Harshit Mishra's Family Outraged After Being Barred from Meeting SSP in Badaun
बदायूं में एसएसपी से मिले हर्षित मिश्रा के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मामले में मृतक हर्षित मिश्रा के परिजनों का गुस्सा मंगलवार को उस समय फूट पड़ा, जब वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें तत्काल मुलाकात का अवसर नहीं मिला। इससे नाराज परिजनों ने परिसर में हंगामा कर दिया। न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। हर्षित के मामा ने स्थानीय विधायक और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 

Trending Videos


परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी उन्हें संतोषजनक कार्रवाई का भरोसा नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद देर तक चली बातचीत के बाद परिजनों की एसएसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कराई गई। मुलाकात के दौरान परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया और न्याय की मांग दोहराई। एसएसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- HPCL Murder Case: बदायूं में आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने कहा कि उनके भांजे ने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि यहां के स्थानीय विधायक और प्रधान सब मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी, मेरे भांजे को न्याय दिलाइए। उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। विकास मिश्रा ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावना दी। 

आरोपी की संपत्तियों पर चला बुलडोजर 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैंजनी में बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद जिले में प्रशासनिक सख्ती लगातार बढ़ रही है। आरोपी की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ एसआईटी जांच भी जारी है

सीओ दातागंज का तबादला 
एचपीसीएल हत्याकांड के बाद से पुलिस महकमे में फेरबदल जारी है। मंगलवार को सीओ दातागंज केके तिवारी का तबादला कर दिया गया। राहुल पांडेय को दातागंज का सीओ बनाया गया है। केके तिवारी बिल्सी सर्किल भेजा गया है। सुनील कुमार को उझानी सर्किल की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed