सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP 90-Member District Executive Committee Announced in Budaun

Budaun News: भाजपा की 90 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित, कई पुराने चेहरे हटाए गए, 32 महिलाएं शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के भाजपा जिला संगठन में सात साल बाद बदलाव किया गया है। संगठन ने सोमवार देर रात 90 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। नई कार्यसमिति में 32 महिलाओं को जगह मिली है।  

BJP 90-Member District Executive Committee Announced in Budaun
सरिता वार्ष्णेय , रचना शंखधार और आरती कश्यप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में भाजपा जिला इकाई ने सोमवार देर रात 90 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। करीब सात साल बाद यह बदलाव किया गया है। इसमें कई पुराने चेहरों की छुट्टी कर दी गई है। नई टीम में महिलाओं और युवाओं को जगह मिली है। पार्टी ने अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय किया है।

Trending Videos


घोषित कार्यसमिति में जिला पदाधिकारियों के रूप में भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान और प्रदीप चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा और जोगेंद्र पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री के रूप में वीरेंद्र राजपूत, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, रचना शंखधार, नीटू पाल, राजवती वर्मा और आरती कश्यप को स्थान दिया गया है। इसके अलावा अनुभव उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री, जितेन्द्र साहू को सह कार्यालय मंत्री, अनुराग दीक्षित को सोशल मीडिया संयोजक, मुनेंद्र शाक्य को आईटी विभाग संयोजक और अचल शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इनको बनाया गया सदस्य 
कार्यसमिति में बड़ी संख्या में सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें सुनील राठौर, डॉ. लाखन सिंह, मुनीश पंडित, जया साहू, अरविंद लाल वाल्मीकि, शकुन्तला राठौर, रीता वर्मा, संगीता वाष्णेय, पंकज शर्मा, ज्योति रावत, मोनिका सक्सेना, शालिनी मित्तल, जयदेवी शास्त्री, नीलम गुप्ता, राजेश भारद्वाज, विकार अहमद, मयंक पाठक, तारा देवी, दुष्यंत कुमार, जितेंद्र सोनकर, योगेश शर्मा, प्रियंका सिंह चौहान, विमल श्रीवास्तव, नैना गुप्ता, विवेक राठी, राहुल शंखधार, अखिल अग्रवाल, सर्वेश शाक्य, ज्ञानवती सागर, रेखा देवी भारती और सुमन वाल्मीकि समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य
नई कार्यसमिति में बीएल वर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, डॉ. संघमित्रा मौर्य, धर्मेंद्र कश्यप, वागीश पाठक, वर्षा यादव, महेश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, हरीश शाक्य, कुशाग्र सागर, पूनम यादव, दयासिंधु शंखधार, विमल कृष्ण अग्रवाल, मधु चन्द्रा, प्रीति सागर, राममूर्ति लाल, डॉ. शैलेश पाठक, बुद्धपाल सिंह और दीपमाला गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

महिलाओं, युवाओं की रहेगी अहम भूमिका
नवगठित कार्यसमिति में बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर संगठन ने भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। इसमें जिला पदाधिकारियों के रूप में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों को गति देंगे। आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी युवाओं और महिलाओं को जिम्मेदारी देकर आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की पहल की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 90 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें महिलाओं, युवाओं को विशेष स्थान दिया गया है। संगठन के सभी साथी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed