{"_id":"6a6877280ca79208fb0ca147","slug":"meritorious-students-in-badaun-honored-with-the-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति: बदायूं में मेधावी किए गए सम्मानित, सम्मान संग मिली कॅरिअर बनाने की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति: बदायूं में मेधावी किए गए सम्मानित, सम्मान संग मिली कॅरिअर बनाने की राह
Tue, 28 Jul 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
बदायूं में अमर उजाला ने सोमवार को भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी अवनीश राय और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेडल व सर्टिफिकेट दिए। अफसरों ने छात्रों को कॅरिअर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर मार्गदर्शन भी दिया।
विज्ञापन
अफसरों ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अवनीश राय, विशिष्ट अतिथि एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेधावियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए। इसके साथ मेधावियों को कॅरियर, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों के हाथों मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। बड़ी संख्या में मेधावियों ने यादगार पलों को सेल्फी लेकर कैद भी किया। कई अफसरों ने मेधावियों को भविष्य को लेकर विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव भी साझा किए। सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे तक चला।
विज्ञापन
अफसरों ने किया मार्गदर्शन
मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के बाद डीएम ने कहा कि प्रतिस्पर्धा दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन भी सफलता के लिए जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करना चाहिए। जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी के अनुसार तैयारी शुरू करें। कहा, रोजाना पढ़ाई और कौशल विकास के लिए निश्चित समय दें। सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से बचें।
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : संवाद
जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, डीआईओएस लालजी यादव, बीएसए नवीन कुमार ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में पढ़ाई के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। बच्चों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने और तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई।
कॅरिअर संबंधी विकल्पों की जानकारी देते हुए बताया गया कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार ही अपना क्षेत्र को चुनना चाहिए। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों में भविष्य के प्रति सोच को साझा भी किए।
सम्मान पाकर खिले चेहरे
अमर उजाला की ओर से सम्मान पाकर अच्छा लग रहा है। यहां कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई, जो भविष्य में मददगार साबित होगी। - साक्षी, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज
इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन मिलता है। बड़ों के सामने सम्मान पाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्साह मिलता है। - आराध्या पाठक, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल

10वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर अमर उजाला की ओर से सम्मान मिला है। भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना है। कॅरिअर संबंधी जानकारी मिली। अधिकारियों की ओर से काफी प्रोत्साहित किया गया। - सृष्टि जैन, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल
अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम काफी प्रेरणादायक रहा। इस तरह के आयोजन भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं। -इंदु शाक्य, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज
मुझे डॉक्टर बनना है। इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए यहां आकर काफी टिप्स मिले हैं। प्रोत्साहन मेरी तैयारी में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। -निशा सक्सेना, विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल
आगे भी पढ़ाई कर अच्छा प्रदर्शन कर आगे होने वाले कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का लक्ष्य बनाया है। बेहतर प्रदर्शन कर फिर से सम्मानित होना है। - रवि राठौर, विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल

भविष्य में अपना शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए मुझे यहां अलग-अलग कोर्स की जानकारी मिली। कई अधिकारियोंं और शिक्षकों की ओर से प्रोत्साहित किया गया। - हेमंत पांडेय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय
अपने जैसे कई टॉपर विद्यार्थियों से मिलकर मेरी सोच का और अधिक विकास हुआ। एक-दूसरे से अपने-अपने विचार साझा कर और जानकारियां मिलीं। - रिया, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज
इनका रहा सहयोग
ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस, जीलॉट पब्लिक स्कूल,बीआरबी मॉडल स्कूल, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जीएस हीरो।