फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Control rooms at all Roadways four depots of the Bareilly region will operate 24 hours

Kanwar Yatra: बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो पर 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम, चालकों की होगी निगरानी

Tue, 28 Jul 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के लिए बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो पर 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने सोमवार को बैठक में निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से बसों की निगरानी होगी, शराब पीने वाले चालकों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Control rooms at all Roadways four depots of the Bareilly region will operate 24 hours
रोडवेज बसें (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो पर कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। ऐसे चालक-परिचालकों की निगरानी की जाएगी जिनकी पूर्व में ड्यूटी के दौरान शराब पीने की शिकायत मिली है। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने चारों डिपो के एआरएम की बैठक में जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती पहले से कर लें। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का भी संचालन करें। अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाएं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से प्रमुख मार्गों पर बसों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। उन्होंने रूट डायवर्जन का पालन और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों की मदद करेंगे स्वयं सेवक
नागरिक सुरक्षा विभाग की तरफ से सावन में श्रद्धालुओं की मदद के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके लिए कुल 642 स्वयंसेवक (वालंटियर्स) बनाए गए हैं। ये पांच तहसीलों में छोटे-बड़े शिवालयों व कांवड़ मार्गों की निगरानी करेंगे। भीड़ में इनको विशेष पहचान देने के लिए विभाग की तरफ से पीली जैकेट व आई कार्ड दिए गए हैं। 

इनको तीन अलग-अलग शिफ्ट में स्वेच्छा से काम करना है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 555 स्वयं सेवकों की सात प्रमुख नाथ मंदिरों में ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 87 में से 20 स्वयंसेवकों को गौरीशंकर धाम गुलड़िया व 67 स्वयं सेवकों को ग्रामीण व तहसील क्षेत्रों के अन्य मंदिरों में लगाया गया है।

कांवड़ यात्रा में पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने की अपील
सावन माह के पावन अवसर पर नाथ नगरी में आदर्श कांवड़ यात्रा को लेकर धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है। श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर श्यामगंज के महंत पंडित सुशील पाठक ने भक्तों से अनुशासन, पवित्रता और गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया है। महंत ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान फूहड़ या अश्लील गानों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। सड़क पर भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों को नचाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed