फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of murdering a grocery merchant arrested in Bareilly

UP: वैन से मारी टक्कर, फिर चाकू से किए 17 वार, बरेली में परचून व्यापारी की हत्या का आरोपी अरमान गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 08:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में परचून व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अरमान ने अजीबोगरीब दावा किया है। 

विज्ञापन
accused of murdering a grocery merchant arrested in Bareilly
व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर आरोपी नशेड़ी मोहम्मद अरमान व उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अरमान ने नशे के लिए रुपये जुटाने को हत्या की बात कबूली और बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल और 1200 रुपये निकाले थे। पिता ने सबूत मिटाने में उसकी मदद की। अरमान ने ये भी बताया कि कोई महिला जिन्न उसके कान में हत्या को उकसाती थी तो उसने ऐसा किया। पुलिस इसे सूखे नशे से दिमाग पर हुआ असर मान रही है।

विज्ञापन


24 जुलाई की सुबह टहलने निकले धौराटांडा निवासी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या हुई थी। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद का आरोप था। हालांकि सीसी फुटेज और तकनीकी जांच से घटनास्थल के पास से गुजरती सफेद रंग की वैन संदिग्ध लगी। जांच आगे बढ़ने पर वैन चालक मोहम्मद अरमान का नाम सामने आया। भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी ने हत्या में प्रयुक्त वैन, चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकदी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ऐसे की हत्या, आरोपी ने किया अजीबोगरीब दावा
सोमवार को एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उनके मुताबिक पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है। खासकर सूखा व सस्ता नशा करता है। नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने वह सुबह वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर उसने पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव को जानबूझकर वैन से टक्कर मारी। सड़क पर गिरने के बाद उसने चाकू से गर्दन और सीने समेत शरीर पर 17 वार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान ने अजीबोगरीब दावा किया कि उसे कानों में एक महिला जिन्न की आवाज सुनाई देती थी जो उसे हत्या के लिए उकसाती थी। पुलिस इसे सूखे नशे से दिमाग पर हुए असर का परिणाम मान रही है।

पिता ने की हत्यारोपी बेटे की मदद
एसपी उत्तरी ने बताया कि वारदात के बाद अरमान ने पूरी घटना अपने पिता इम्तियाज अहमद को बताई। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और सियाराम से मिला सामान एक थैले में छिपा दिया। उन्होंने वाहन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिए हैं। चाकू बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।
 

accused of murdering a grocery merchant arrested in Bareilly
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना रुपये व मोबाइल लूटने के लिए की गई थी। हालांकि सियाराम श्रीवास्तव की जेब से आरोपी को केवल 1200 रुपये ही मिल सके। इनमें से कुछ रुपये उसने नशे में उड़ा दिए। उसके पिता ने भी उसकी गलत काम में मदद की। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और मृतक का सामान एक थैले में रखकर वैन की सीट के नीचे छिपा दिया और वैन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिया। चाकू बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed