फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deepak Kumar from Bareilly missing in Ukraine after ship attack

यूक्रेन में जहाज पर हमला: बरेली के रहने वाले दीपक कुमार लापता, परिवार के लोग चिंतित

Mon, 27 Jul 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर शनिवार को व्यापारिक जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नर' पर हमला हुआ। इसमें चालक दल के दो भारतीय सदस्य लापता हो गए। इनमें बरेली के दीपक कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। उनके परिजन चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Deepak Kumar from Bareilly missing in Ukraine after ship attack
दीपक कुमार - फोटो : स्रोत-परिजन

विस्तार

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय क्रू मेंबर वाले व्यापारिक जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नर' पर शनिवार को हुए हमले में चालक दल में शामिल दो भारतीय लापता हो गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बरेली के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। परिवार को दीपक के लापता होने की सूचना रविवार रात में मिली। 

विज्ञापन




दीपक के बड़े भाई संजीव गुप्ता सोमवार सुबह जहाज भेजने वाली कंपनी के दिल्ली स्थित कार्यालय रवाना हो गए। परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए रिश्तेदार घर पर पहुंच रहे हैं। दीपक के मित्र मोनू चौधरी ने ग्राम प्रधान प्रवेश देवी को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को सूचित किया, जिन्होंने मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'कान में गूंजी आवाज- इसे मार डालो', बरेली में परचून व्यापारी की हत्या में 'साइको किलर' गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान का है। उनके पिता उद्धव कुमार गुप्ता सेना में नायब सूबेदार थे, जो अब सिवान पुलिस में सिपाही हैं। पिता ने बताया कि उन्हें स्टाफ से कॉल आया था, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

परिवार में चिंता का माहौल
दीपक के पिता उद्धव कुमार गुप्ता ने बेटे की सलामती को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है। वे लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही दीपक और दूसरे लापता सदस्य का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed