UP: 'कान में गूंजी आवाज- इसे मार डालो', बरेली में परचून व्यापारी की हत्या में 'साइको किलर' गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई परचून व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने सनक में व्यापारी की हत्या की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने पड़ोसी बस्ती के निवासी 19 साल के युवक मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये अपने आप में चौंकाने वाला मामला है। आरोपी की सियाराम से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन उसने सनक में बेरहमी से उनकी जान ले ली।
मोहम्मद अरमान नाम का युवक मानसिक रोग से ग्रस्त बताया जाता है। पुलिस ने एक सीसीटीवी के आधार पर घटनास्थल के पास से धीमी गति से जा रही कार का पता लगाया। फिर कार नंबर के आधार पर कार मलिक तक पहुंची। कार अरमान के पिता के नाम है, इस कार से उसने पहले सियाराम श्रीवास्तव को टक्कर मारी और फिर कांच से उनका गला दे दिया।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: ट्रेन से कटकर ट्रक चालक और क्लीनर की मौत, पुलिस पर दौड़ाने और वसूली करने का आरोप
उनके शरीर पर कई प्रहार भी किए, ताकि वह जीवित न बच पाएं। पुलिस की पूछताछ में अलग तरह का खुलासा भी हुआ। अरमान का कहना है कि कोई उसके कान में कहता है कि इसको मार डालो। ऐसा ही सियाराम को देखकर उसे कान में आवाज आई। इस पर उसने सियाराम की हत्या कर दी। इसके अलावा भी वह कई और लोगों का भी इसी तरह पीछा कर रहा था।
यह था मामला
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा के बिबियापुर कायस्थान निवासी परचून व्यापारी 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह छह बजे अपनी पत्नी सत्यवती के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी पत्नी डॉ. राम नारायण गुप्ता के क्लीनिक के पास से घर लौट गईं। सियाराम टहलते हुए आगे चले गए। उनका शव धौराडांडा से डेढ़ किलोमीटर दूर दिबियापुर के पास रोड किनारे पड़ा मिला था।
सियाराम के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला चौंकाने वाला निकला। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।