फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother and newborn die during delivery in private hospital in Bilsi Budaun

बदायूं: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 19 Oct 2026 01:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 01:25 PM IST
सार

बिल्सी कस्बा के राज नर्सिंग होम में रविवार को गर्भवती को भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह प्रसव के बाद उसकी और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर भी दी।

विज्ञापन
Mother and newborn die during delivery in private hospital in Bilsi Budaun
मृतका के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिल्सी कस्बा के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


Trending Videos

मुजरिया थाना क्षेत्र के लहरा असदुल्लाहपुर गांव निवासी शराफत ने बताया कि वह रविवार को अपनी भाभी रुखसाना को प्रसव के लिए राज नर्सिंग होम में लेकर आए थे। यहां उन्हें भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह प्रसव के बाद रुखसाना और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर 
गम और गुस्से के बीच परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत बिल्सी पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की ओर से तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed