फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electric wire snaps and falls on farmer; he dies.

Budaun News: बिजली का तार टूटकर किसान के ऊपर गिरा, मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electric wire snaps and falls on farmer; he dies.
किसान की मौत के बाद गांव में जानकारी करती पुलिस व गांव में मौजूद भीड़। संवाद
उसहैत। गांव नौगवां नसीर नगर में रविवार दोपहर खेत पर लगे ट्यूबवेल पर काम कर रहे 55 वर्षीय किसान रामनिवास पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली के तार को खंभे से जोड़ने में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि रामनिवास रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही तार लाइनमैन से जुड़वाया गया था। लेकिन तार को ठीक से नहीं जोड़ा गया। इससे वह गिर गया। इसके लिए लाइनमैन को सात हजार रुपये देने का भी आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने लाइनमैन पर सात हजार रुपये लेने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उनका कहना है कि रामनिवास खुद बिजली के तार को ठीक कर रहे थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इधर, सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजन की ओर से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed