फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager dies after being caught in a rotavator during field ploughing

Budaun News: खेत की जोताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being caught in a rotavator during field ploughing
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर में शनिवार देर शाम खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव ब्यौर निवासी सुभाष कश्यप पुत्र विजय वीर हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर अपने खेत की जोताई कराने गया था। परिजन के मुताबिक, उसका चचेरा भाई ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके पिता खेत में मौजूद थे। इसी दौरान चलते ट्रैक्टर पर सुभाष का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। इसमें वह बुरी तरह फंस गया। हादसा होते ही उसके पिता शोर मचाने लगे। इसके बाद ट्रैक्टर रोककर सुभाष को रोटावेटर से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को परिजन निजी वाहन से इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि थाने स्तर पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed