{"_id":"6ad517ba8f8a24a631046638","slug":"woman-killed-couple-injured-in-collision-between-pickup-truck-and-motorcycle-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175734-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, दंपती घायल
Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडौल के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर निवासी भीकम रविवार को अपनी पत्नी खुशी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से बिल्सी आए थे। बाइक पर उनकी भाभी किरण पत्नी प्रमोद भी सवार थीं। तीनों लौट कर बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव पिंडौल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिल्सी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने किरण (25) पत्नी प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था। इसमें किरण को मृत पाया गया। घायल भीकम और खुशी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।