सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muneer Cricket Club defeated Azaan Club by 24 runs.

Budaun News: मुनीर क्रिकेट क्लब ने अजान क्लब को 24 रन से हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Muneer Cricket Club defeated Azaan Club by 24 runs.
फाइनल मैच जीतने के बाद मुनीर क्रिकेट क्लब को शील्ड देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अगोल मार्ग स्थित आंबेडकर जिम मैदान पर आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को अजान क्रिकेट क्लब और मुनीर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। मुनीर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजान क्रिकेट क्लब को 24 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में मुनीर क्रिकेट क्लब के कप्तान मुनीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 79 रन बनाए। टीम की ओर से अल्फेज ने शानदार 20, अजहर ने 28 और मयंक ने 16 रन का योगदान दिया। अजान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमैर ने तीन, अरविंद ने दो और मोहम्मद हुसैन ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजान क्रिकेट क्लब की टीम मुनीर क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 55 रन पर ही सिमट गई। अजान क्लब की ओर से मोहम्मद हुसैन ने 25, उमर ने 15, अरविंद ने 14 और अजान ने 5 रन बनाए। मुनीर क्रिकेट क्लब की ओर से कल्लू ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसके अलावा अल्फेज ने दो और मयंक ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्फेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम मुनीर क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता अजान क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरके लक्ष्य, कृष्णा गुप्ता, पवन शाक्य, कार्तिक शाक्य, रोहित कुमार, प्रिंस बाबू, गौरव, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed