सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nation is Ram, Ram is the nation: Sunil Rathore

राष्ट्र ही राम है, राम ही राष्ट्र है : सुनील राठौर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nation is Ram, Ram is the nation: Sunil Rathore
कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शनिवार को मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में राम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सुनील राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित ईशांत शर्मा तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने भगवान श्रीराम की धनुषधारी मुद्रा का सजीव प्रदर्शन कर उपस्थित श्रोताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का 14 वर्षों का वनवास ही उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाता है। इसी कालखंड में उन्होंने एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श मित्र और आदर्श पति के रूप में जीवन जीने का संदेश दिया।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम ने समाज में समरसता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सर्वोपरि होने का संदेश दिया। राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष और युद्ध की आवश्यकता को भी उन्होंने अपने जीवन से प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि “राम हमारी आस्था ही नहीं, बल्कि हमारा गौरव भी हैं। राम राष्ट्र की पहचान हैं और राष्ट्र में ही राम हैं, राम में ही राष्ट्र है। कार्यक्रम का आयोजन विनय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश बाबू, कोषाध्यक्ष नीरज गोचर, संदीप रस्तोगी उर्फ दीपू भैया सहित विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed