सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neighbors barged into the house and beat up a differently-abled woman.

Budaun News: घर में घुसकर पड़ोसियों ने दिव्यांग महिला को पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neighbors barged into the house and beat up a differently-abled woman.
विज्ञापन
बिसौली। कस्बा सैदपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग एवं अविवाहित महिला छोटी पुत्री अलाउद्दीन ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दिव्यांग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।

पीड़िता के अनुसार, रविवार सुबह आरोपी लाठी डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी की बहन के रिश्ते का मामला विवाद की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी का आरोप है कि तहरीर मिलने पर पुलिस दो आरोपियों को थाने ले गई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने छोटी और उसके भतीजे को भी बुलाया, जहां उसे तो छोड़ दिया लेकिन भतीजे को हिरासत में ही रखा है। सीओ बिसौली ने बताया कि इस संबंध में उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं आया है। जानकारी कर जो उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed