सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New Session Begins with Welcome Ceremony Featuring Tilak and Distribution of Books

Budaun News: तिलक लगाकर स्वागत, किताबें बांटकर शुरू हुआ नया सत्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
New Session Begins with Welcome Ceremony Featuring Tilak and Distribution of Books
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्या​र्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय और निजी विद्यालयों में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास से किया गया। पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। जिले के 2158 विद्यालयों एवं 18 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैलियां निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
Trending Videos

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने संविलियन विद्यालय हररायपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया। रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चे का नामांकन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस और द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र का शुभारंभ हवन-यज्ञ व मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। छात्रों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा सहित अन्य विद्यालयों में वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालयों को सजाया गया और अभिभावकों की सहभागिता से कार्यक्रमों को उत्सव का रूप दिया गया।

मेधावियों को किया सम्मानित
मुजरिया। स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। विकास क्षेत्र सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को किताबें बांटीं। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड के साथ पुरस्कृत किया गया। अभिभावकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना आवश्यक है। संवाद

बच्चों का भव्य स्वागत, वार्षिकोत्सव मनाया गया
कादरचौक। सत्र के प्रथम दिन विद्यालयों में बच्चों का भव्य स्वागत किया गया और अंकपत्र वितरित किए गए। प्राथमिक विद्यालय कादरवाड़ी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यालय अब बेहतर सुविधाओं और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। संवाद

रैली निकालकर किया नामांकन के लिए जागरूक
बिल्सी। नए शैक्षिक सत्र के साथ क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई। संविलयन विद्यालय बढ़नौमी के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए गए। प्रधानाध्यापक ज्ञान सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह अभियान दो चरणों में संचालित होगा और बिना दस्तावेज के भी नामांकन किया जाएगा। संवाद

बीएसए ने किया शुभारंभ, बच्चों को बांटीं पुस्तकें
बिसौली। संविलियन विद्यालय हररायपुर में नए सत्र के पहले दिन बीएसए ने नवप्रवेशी बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने विद्यालय को आदर्श बताते हुए शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में वार्षिक उत्सव व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बीईओ राजेंद्र प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शोभित यादव आदि ने किया। वहीं, वक्ताओं ने अपनी बात रखी। संवाद



उसावां में परीक्षा परिणाम वितरण के साथ नए सत्र के नामांकन शुरू



उसावां। कस्बे के संविलियन विद्यालय (कन्या पाठशाला) में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। इस दौरान नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्रपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कुसुम, नगर पंचायत सभासद प्रेमपाल सहित शिक्षक अनुज गुप्ता, दीपिका सिंह और शीनू गुप्ता मौजूद रहे। अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी रही। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। संवाद

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी- फोटो : Samvad

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी- फोटो : Samvad

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी- फोटो : Samvad

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बी- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed