Budaun News: जूनियर इंजीनियर की मौत के मामले में नया मोड़, भाई बोले- हादसा नहीं, यह हत्या है; जांच की मांग
पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर की मौत के मामले में उनके भाई ने इसे सड़क हादसा मानने से इन्कार किया। उन्होंने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को बदायूं पहुंचे मृतक के भाई ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भाई ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर के नौगांव निवासी जेई जितेंद्र सिंह चंदेल का शव रविवार शाम उद्यैती थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खंदी में मिला था। उनके बड़े भाई विनय सिंह चंदेल ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि जितेंद्र सिंह चंदेल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और जिस परिस्थितियों में उनका शव व बाइक खंती में मिली है, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरा बिजली का तार, करंट से एक की मौत, तीन झुलसे
उनका आरोप है कि पहले हत्या की गई और बाद में इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराने, मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। गौरततलब है कि रविवार की शाम करीब चार बजे राहगीरों के माध्यम से गांव वालों को उघैती थाना क्षेत्र के चाचीपुर भट्ठे के पास सड़क किनारे खंदी में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
फोरेंसिंक टीम ने की जांच
गांव वालों ने यह बात प्रधान को बताई। प्रधान से सूचना मिलने के बाद शाम 5.30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की शिनाख्त जेई जितेंद्र सिंह चंदेल के रूप में हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक वह मूल रूप से नौगांव छतरपुर के रहने वाले थे।
27 जून को दोपहर इंजीनियर बाइक से गांव विक्रमपुर चौशेरा थाना इस्लामनगर के लिए क्वालिटी चेकिंग के काम से निकले थे, जो देर रात तक वापस नहीं आए। काफी ढूंढने के बाद भी उनका पता नहीं लगा। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। कंपनी के अधिकारी पवन कुमार वर्मा ने शनिवार शाम बिनावर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।