फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One devotee killed and six injured as tempo overturns in Badaun

Budaun News: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, एक बुजुर्ग की मौत, महिला समेत छह घायल

Wed, 29 Jul 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

बदायूं जिले के कछला-शाहबाद मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक से टकराने के बाद एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि महिला समेत छह लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
One devotee killed and six injured as tempo overturns in Badaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के कछला-शाहबाद मार्ग पर गांव बितरोई के पास बुधवार सुबह गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी 65 वर्षीय सुरेश पाल सिंह तोमर की मौत हो गई। रायपुर बुजुर्ग निवासी फूलचंद्र, कुंवरपाल सिंह, गांव वैन निवासी लल्लू सिंह, बाइक सवार निर्मला देवी पत्नी बृजपाल समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद अपने गांव लौट रहे थे श्रद्धालु 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो में सवार सभी लोग गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे। गांव बितरोई के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर होते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed