फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two women killed and three injure due to peepal tree branch falls during Gram Dev worship in Budaun

बदायूं में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरी, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Wed, 29 Jul 2026 05:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Jul 2026 05:44 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ललेई गांव में बुधवार को पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गईं। यह घटना गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित पूजा के दौरान हुई।

विज्ञापन
two women killed and three injure due to peepal tree branch falls during Gram Dev worship in Budaun
मृतक महिलाओं के फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई में बुधवार को ग्राम देव की पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजन के दौरान पीपल की डाल टूटकर महिलाओं के ऊपर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव ललेई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महिलाएं बुधवार दोपहर ग्राम देव की पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान पीपल की बड़ी डाल टूटकर महिलाओं के ऊपर गिर गई। इससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला ऊषा (40 वर्ष) पत्नी रामौतार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाकी घायल महिलाओं को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमीर बानो (45 वर्ष) पत्नी तसब्बर को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अमीर बानो पूजा देखने के लिए खड़ी थीं। जिला अस्पताल में घायल हरदेदी, श्यामा देवी और रामलली का इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two women killed and three injure due to peepal tree branch falls during Gram Dev worship in Budaun
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

बंदरों के उछल-कूद से टूटी डाल 
कुंवरगांव के थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद करीब 3.15 बजे पीआरवी 6625 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम ललेई स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में खडे़ पीपल पेड़ के नीचे हवन कीर्तन हो रहा था। पीपल की डाल पर बंदर उछल-कूद कर रहे थे, जिससे डाल टूटकर गिर गई। जिसके नीचे दबने से ऊषा देवी और अमीर बानो की मौत हो गई। 

two women killed and three injure due to peepal tree branch falls during Gram Dev worship in Budaun
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

भजन-कीर्तन कर रही थीं 20-25 महिलाएं
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं के एकत्रित होने की जानकारी की गई तो मालूम हुआ कि गमा देवी मंदिर पर प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा को हवन कराया जाता है। पूजन होता है। बुधवार को भी भजन-कीर्तन हो रहा था। करीब 20-25 महिलाएं ढोलक, मजीरा बजाकर कीर्तन कर रही थीं। 

two women killed and three injure due to peepal tree branch falls during Gram Dev worship in Budaun
जमीन पर पड़ी पीपल की डाल - फोटो : संवाद
एक साल से सूखी थी डाल 
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जो डाल टूटकर गिरी, वह सूखी हुई थी। एक साल पहले इसी डाल को रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से खींचा गया था लेकिन ये टूटी नहीं, इसलिए इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया था। एक वर्ष से डाल ऐसे ही थी। इस बार कई बार आंधी आई लेकिन इसे कोई नुकसान नहीं हुआ। बुधवार को बंदरों के उछल-कूद से डाल टूटकर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed