सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One-Year-Old Child Abducted from Wedding Ceremony in Budaun

Budaun News: शादी समारोह से एक साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला

संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा का अपहरण हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
 

One-Year-Old Child Abducted from Wedding Ceremony in Budaun
सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के सहसवान रोड स्थित एक बरातघर में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक वर्षीय बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला बुधवार देर रात कमरे में घुसकर सोते बच्चे को उठाकर भाग गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कस्बे में सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म हाउस में बुधवार रात मईकला निवासी धर्मपाल की पुत्री कामिनी की शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था। इस शादी में बिलारी थाना क्षेत्र से बरात आई हुई थी। इसी कार्यक्रम में सिरसा, थाना रजपुरा जनपद संभल निवासी शांति अपने पति भूकन और एक वर्षीय पुत्र सौरभ के साथ शामिल होने आई थीं।  बताया गया कि भूकन की फुफेरी बहन की शादी थी, जिस कारण पूरा परिवार समारोह में मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शांति ने अपने एक वर्षीय बेटे सौरभ को ऊपर बने कमरे में सुला दिया और स्वयं नीचे कार्यक्रम देखने चली गईं। लगभग रात 12:30 बजे के आसपास एक महिला मौका पाकर कमरे में पहुंची और वहां सो रहे मासूम को उठाकर भाग गई। 

लोगों ने खोजबीन की, नहीं लगा सुराग 
कुछ समय बाद जब शांति कमरे में वापस पहुंचीं तो बच्चा गायब मिला। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ बिल्सी के.के. तिवारी और थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मैरिज हॉल सहित आसपास के घरों, अस्पतालों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्चे को ले जाते दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला है। पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो फुटेज और मोबाइल डाटा के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है। 

पुलिस ने उन महिलाओं से भी पूछताछ की है, जिनसे संदिग्ध महिला बातचीत करती हुई देखी गई थी, साथ ही उनके मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि सहसवान मार्ग के कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए गए हैं और संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 
 

पीड़ित परिवार गहरे सदमे में
घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। मां शांति का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन लगातार पुलिस से जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढ निकालने की गुहार लगा रहे हैं। परिजन कस्बे के पास ही एक गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए हैं और हर पल बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed