सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Passing out parade of 498 recruit constables, DIG took salute

Budaun News: 498 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड, डीआईजी ने ली सलामी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Passing out parade of 498 recruit constables, DIG took salute
आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 498 प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत अनुशासन, दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।
Trending Videos

उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आरक्षियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अजय साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समारोह के अंतिम चरण में एसएसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा एवं जनसुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि अजय कुमार साहनी को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
------------------------------------------------
पासिंग आउट परेड में लाडलों को सफल होने के साक्षी बने घरवाले
फोटो-11
बुलंदशहर के विवेक शर्मा पासिंग आउट परेड के बाद अपने माता-पिता के पास पहुंचकर आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनकी माता विजय शर्मा और पिता रघुराज शर्मा काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके छोटा बेटा पुलिस में सेवा करेगा यह गर्व की बात है।
-=------
फोटो- 15
बुलंदशहर के मुकुल कुमार के परिजनों में पासिंग आउट परेड में उनके बड़े भाई नरेश चंद्र और भाभी मोनिका देवी आई थी। परेड पूरी होने के बाद मुकुल अपने भाई के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। मुकुल ने बताया कि पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में अभिभावक के तौर भाई ने हमेशा साथ दिया।
--------
फोटो- 12
मेरठ के शेखर फुगाट की मां मुनेश और पिता मनोज अपने छोटे बेटे की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे। परेड पूरी होने के वह अपने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगे। उनकी मां मुनेश ने बताया कि उनके बड़े बेटे ने मेहनत काफी की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। लेकिन छोटे बेटे ने सफल होकर अपना मुकाम हासिल। जिससे काफी खुशी हुई है।
--------
हापुड़ के प्रिंस कुमार ने परेड के बाद अपनी मां किरन देवी और पिता ललित कुमार के साथ खुशी बांटते हुए दिखाई दिए। उनके पिता खेती करते है, बताया कि प्रिंस काफी समय से मेहनत कर रहा था। आखिरी स्टेज पर आकर उसे सफलता मिली है। इससे पूरा परिवार खुश है।

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

आरक्षी विवेक शर्मा अपने माता पिता के पैर छूते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed