{"_id":"69ee6226e86df77d1d0bd794","slug":"nine-year-old-boy-dies-after-speeding-bike-hits-tree-badaun-news-c-123-1-bdn1010-162489-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नौ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नौ साल के बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र में बाइक के पेड़ से टकराने से मृत बालक प्रदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उसहैत। ग्राम चांदबराई के निकट ककराला-उसहैत रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे नौ वर्षीय प्रदीप पुत्र धनुष पाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे 17 वर्षीय कुलदीप पुत्र नक्षत्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बालक थाना हजरतपुर के गांव मौजमपुर के रहने वाले हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
दोनों एक दिन पहले ग्राम चांदबराई में रिश्तेदारी में दावत में आए थे। शनिवार सुबह घर में बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल लेकर निकल पड़े। बताया जाता है कि गांव के बाहर रोड पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी उसहैत देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल कुलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X