{"_id":"69ee6272eb762764db0d41f4","slug":"the-body-of-the-unidentified-girl-could-not-be-identified-badaun-news-c-123-1-bdn1010-162486-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात युवती के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात युवती के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादरचौक। शनिवार सुबह कादरचौक बदायूं रोड पर मिले युवती के शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण अभी भी लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस भी परेशान हैं। हालांकि, एटा जिला से कुछ लोग युवती के शव को देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने शिनाख्त नहीं की। क्षेत्र के गांव सिसैया नगला के पास बदायूं कादरचौक रोड किनारे पश्चिम दिशा में करीब 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। सोशल मीडिया से उसकी पहचान का प्रयास किया गया। मगर, अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
शव देखने से लग रहा था कि उसे मारकर डाला गया था। गले पर निशान थे। वह शादीशुदा भी लग रही थी। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास के जिलों में सूचना भेजी गई है। लेकिन अभी तक युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X